Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - फुलगांवड़ी में आंगवाड़ी कार्यकर्ताओ ने पोषण माह के अंतर्गत पोषण...

सरदारपुर – फुलगांवड़ी में आंगवाड़ी कार्यकर्ताओ ने पोषण माह के अंतर्गत पोषण आहार प्रदर्शनी कार्यक्रम का किया अयोजन

सरदारपुर। शनिवार को महिला बाल विकास के सेक्टर भवन फुलगावंड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं गांव की महिलाओ द्वारा पोषण माह के अंतर्गत पोषण आहार प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित गांव की महिलाओं को बताया गया कि अपने-अपने आहार एवं  घर में उपलब्ध वस्तुओं से पोष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर पोषण की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बताया गया की साबुन से हाथ धोने के बाद ही घर में भोजन बनाना चाहिए। साथ ही घर के भोजन में विविधता लाने की बात भी कही गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कांति निनामा मुख्य रूप से उपस्थीत रही। आगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा कार्ले, हेमलता मारू, तारा वर्मा, कृष्णा, संगीता चौहान, मीरा कामले आदी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक लक्ष्मी गामड़ ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!