Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - एडीएम सोंलकी ने किया मूकबधिर आश्रम का निरीक्षण, मच्छरदानी भेंट...

सरदारपुर – एडीएम सोंलकी ने किया मूकबधिर आश्रम का निरीक्षण, मच्छरदानी भेंट कर बच्चो का स्वास्थ्य परिक्षण कराने के दिये निर्देश, करवाया मूकबधिरों को भोजन

सरदारपुर। अपर कलेक्टर शैलेन्द्रसिंह सोंलकी ने कल बरमखेडी मे संचालित मुकबधिर आश्रम का दौरा कर मुकबधिर बच्चो से चर्चा की। उल्लेखनीय है की सरदारपुर मे एसडीएम के पद पर रहने के दौरान श्री सोंलकी का मुकबधिर बच्चो से विशेष लगाव रहा था। अपने स्थानांनतरण के बाद भी वे समय-समय पर आकर बच्चो से मिलते रहते थे। श्री सोंलकी ने अपने पिता की पुण्यतिथी के अवसर पर बच्चो को अपनी और से भोजन कराया तथा उनसे चर्चा की। इस दौरान सोंलकी ने छात्रावास का दौरा किया।

जहा पर रोशनी का अभाव नजर आया वहा पर उन्होने अपनी और से एलईडी बल्ब लगाने के लिये राशी दी। साथ ही बच्चो के लिये मच्छरदानी भी भेंट की। श्री सोंलकी ने आश्रम के अधिक्षक कामता पटैल से कहा की बारिश का मौसम है कही पर भी गंदा पानी एकत्रित नही होने दे। मच्छर पनपने से बिमारीयो बढ़ेगी। वही समय-समय पर बच्चो का स्वास्थ परिक्षण भी कराते रहे। यदि कोई समस्या आये तो उन्हे तत्काल अवगत कराये।

उन्होने पर अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ स्वंय मुकबधिरो बच्चो को भोजन परोसा एंव उनके साथ भोजन भी किया।  इस अवसर पर छात्रावास अधिक्षक कामता पटैल, कमलेश सुर्यवंशी, रेखा सुर्यवंशी, राकेश पटैल, किशोर वुडानिया, सुनिता मुवैल, गंगा वुडानिया, शीला मुलेवा, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!