Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - राजपुरा की बालिका गायत्री चौधरी ने राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगता...

सरदारपुर – राजपुरा की बालिका गायत्री चौधरी ने राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगता में जीता गोल्ड मेडल

सरदारपुर। तहसील के ग्राम राजपुरा की बालिका ने टेबल टेनिस राज्यस्तरीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। राजपुरा की गायत्री पिता शोभाराम चौधरी ने हरियाणा के इंटर स्कूल टेबल टेनिस स्टेट टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी से दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक जिले मे हुई राज्यस्तरीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल, कोच व गांव राजपुरा का नाम रोशन किया है। गायत्री के पिता एवं कोच शोभाराम चौधरी ने बताया की प्रतिभा की धनी बेटी गायत्री ने गांव का नाम रोशन किया है। यह क्षण हमारे लिए उत्साह से भरा हुआ है। गायत्री ने कठोर परिश्रम के दम पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। अब गायत्री राष्ट्रीय स्पर्धा में अपने खेल का हुनर दिखाएगी। बालिका गायत्री की इस उपलब्धि पर उन्हें आभा सीरवी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुकाती, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबुलाल चौधरी, मोहनलाल चौधरी एवं राणा बख्तावर सिंह खेल एकेडमी की समस्त टीम बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!