Homeअपना शहरराजगढ़ - रिद्धि-सिद्धि इन्टरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी एवं शास्त्रीजी की जयंती...

राजगढ़ – रिद्धि-सिद्धि इन्टरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी एवं शास्त्रीजी की जयंती मनाई, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

राजगढ़। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150 वी जन्म जयंती व 115 वी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रिद्धि-सिद्धि इन्टरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी व शिक्षकणो के द्वारा प्रेरणा स्त्रोत के जन्मदिवस पर विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया गया। साथ ही राजगढ़ नगर पालिका द्वारा संचालित स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्रो को प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु शपथ विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक राजवीर पाल द्वारा दिलाई गई।

संस्था के संचालक सुरेश जाट के द्वारा विद्यार्थीयो को प्लास्टिक के टिफीन के स्थान पर धातु से बने बर्तनो का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। तथा बच्चो को प्लास्टिक से होने नुकसान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय राजसिंह पंवार द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!