Homeअपना शहररिंगनोद - विस्डम एकेडमी में मनाया नवरात्र उत्सव, मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती...

रिंगनोद – विस्डम एकेडमी में मनाया नवरात्र उत्सव, मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती

रिंगनोद। नगर की हायर सेकेण्डरी स्कूल विस्डम एकेडमी में बड़े ही धूमधाम के साथ नवरात्र उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में माँ अम्बे की आरती की गई। उसके बाद रानी दुर्गावती की जन्म जयंती मनाई गई। विद्यालय के बच्चों को रानी दुर्गावती के शौर्य, साहस व बलिदान से परिचित करवाया गया। संस्था के संचालक देवेन्द्र सतपुड़ा ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती विश्व की हर नारी के लिए अदम्य साहस का बेजोड़ उदाहरण, शौर्य व पराक्रम की जीवंत प्रतिमूर्ति व गोंडवाना साम्राज्य की अमर वीरांगना रानी थी।

वही आयोजन में स्कूल बच्चों के बीच गरबा प्रतियोगिता करवाई। जिसमें सभी कक्षा के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था के प्राचार्य ने बताया की विस्डम एकेडमी हमेशा से ही बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित करवाने का प्रयास करती है। विद्यालय के चारो हाउस-अटल, विराट, शिखर, अचल में भी डांडिया प्रतियोगिता करवाई गई।  कार्यक्रम में समस्त विस्डम परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!