Homeचेतक टाइम्सराजोद - 4 किलोमीटर भ्रमण कर माँ कांवलका को अर्पित की 51...

राजोद – 4 किलोमीटर भ्रमण कर माँ कांवलका को अर्पित की 51 फिट लंबी चुनरी, नगर में निकली भव्य चुनरी यात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत

राजोद। आज रविवार को एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार राजोद समिति द्वारा एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। जो सदर बाजार से प्रारंभ होकर, धोबी वडली, गांधी चौक, चामुंडा चौक, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड होते हुए माँ कावलका माता मंदिर पहुंची। जहां माँ कावलका माता की पूजा अर्चन कर मंत्रोच्चार के साथ मां कांवलका को चुनरी उड़ाई गई। चुनरी कलश यात्रा में बैंड बाजे, ढोल तासे  झाबुआ के एवं गरबा मंडल की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य करते हुए, छोटी एवं बड़ी बहने आगे चल रही थी। यात्रा में  बड़ी संख्या में महिलाएं चुनरी हाथ मे थामे एवं नृत्य करते हुए साथ चल रही थी।

51 फिट लंबी चुनरी माँ कांवलका को उड़ाई गई। यात्रा का यह प्रथम वर्ष है यात्रा नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। जय माँ दुर्गा शक्ति समिति द्वारा स्वागत कर सभी को केले वितरण किया गया। वही माँ विश्वेश्वरी माता मंदिर रानीखेडी पर प्रसिद्ध आदिवासी लोग गीत व भंजन गायक कलाकार शंशाक तिवारी आज शाम को अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!