Homeअपना शहरराजगढ़ - कतार में लगरक भक्तों ने किए गर्भगृह में विराजीत मां...

राजगढ़ – कतार में लगरक भक्तों ने किए गर्भगृह में विराजीत मां कामाख्या के दर्शन, नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए विधायक, एसडीओपी एवं नप अध्यक्ष, आज होगी 1 लाख 8 हजार 864 बातींयों की महाआरती

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मंदिर पर विराजित प.पू गुरूदेव पुरूषोत्तमजी भारद्वाज के सानिध्य में  भव्य रूप से नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं मंदिर के गर्भगृह के द्वार आज भी भक्तों के दर्शन हेतु खुले रहें, इस दौरान गर्भग्रह में विराजित माँ कामाख्या कालिका के दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहा।

विधायक, एसडीओपी एवं नप अध्यक्ष हुए शामिल –
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज रात्रि में लक्की ड्रा के माध्यम से आरती होगी। महाआरती में 1008 दिपक में 1 लाख 8 हजार 864 बातींयों की आरती होगी। श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के अध्यक्ष सचिन यादव ने बताया की नवरात्रि महोत्सव में हालोल (पावागढ़) के श्री कृष्ण म्यूजीकल ग्रुप द्वारा मधुर गरबो की प्रस्तुतियां दी जा रही है, साथ ही बडौदा के प्रसिद्ध 2डी डांस ग्रुप द्वारा गरबा रास एवं माता की भक्ती पर आधारित प्रस्तुतियां दी जा रही है।

मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि को नगर की सिद्धी साई ऐकडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने “लव-कुश के द्वारा संपूर्ण रामायण” पर आधारीत अपनी प्रस्तुती दी। जिसे दर्शको ने खुब सराहा। मंदिर पर रात्रि में विभीन्न लाभार्थी परिवारों द्वारा आरती का लाभ लिया जा रहा है। कल रविवार रात्रि में क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल, सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेशसिंह भदौरिया, नप अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए एवं माता की आरती का लाभ लिया।

कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने किए गर्भगृह के दर्शन –
माताजी मंदिर पर गर्भगृह में विराजित माँ कामाख्या के दर्शन हेतु आज भी द्वार खुले रहें। इस दौरान नगर सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर दर्शन लाभ लिया। माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरूषोत्तमजी भारद्वाज ने बताया की शारदेय एवं चेत्र नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथि को मंदिर के गर्भगृह में विराजित दक्षिण मुखी माँ कामाख्या कालिका के दर्शन हेतु पट (द्वार) खोले जाते है। इस बार भी शारदेय नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी को माँ कामाख्या के दर्शन हेतु गर्भगृह के पट खोले गए थे। इस दौरान राजगढ़ नगर सहीत आसपास क्षेत्र के सेकड़ो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। साथ ही मन्नतधारी भक्तों ने अपनी मन्नते भी पुरी की। माँ कामाख्या कालिका के दर्शन मात्र से ही रोग एवं कष्ट दुर हो जाते है। उक्त जानकारी श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!