Homeचेतक टाइम्सराजोद - माता के रूप मे बालिकाओ ने किया गरबा, 108 दीपक...

राजोद – माता के रूप मे बालिकाओ ने किया गरबा, 108 दीपक की महा आरती में उमड़े श्रद्धालु

राजोद। रविवार को रात्रि मे गरबे का आयोजन हुए। नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार पर बालिकाओं ने मां के नौ अलग रूप पंडाल मे पहुच गरबे खेले। चामुंडा चौक पर 108 दीपकों की आरती हुई एवं बस स्टैंड स्थित जय मां दुर्गा शक्ति समिति द्वारा “उडे रे गुलाल अंबा थारा द्वार” पर रगांरंग प्रस्तुती दी। चामुण्डा चौक पर महाआरती का आयोजन हुआ।

रानीखेडी जय मां विश्वेश्वरी माता जी मंदिर पर 108 दीपक की गई। वही माँ कालिका माता,(कालिमगरी) खोडियार नगर, भोई दरवाजा, रानी माता मंदिर, साजोद, आनंदखेडी, नंदलाई, गोंदीखेडा, निपावली आदि जगहों पर आयोजन हुए। कल दशहरा पर नगर व आस पास क्षेत्र मे रावण दहन किया जाएगा।  माँ विश्वेश्वरी माता मंदिर रानीखेडी, मेन चौक साजोद, चामुण्डा चौक आदि स्थानो पर रावण दहन किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!