Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - बख्तावर ब्रिगेड का दशहरा एवं दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

सरदारपुर – बख्तावर ब्रिगेड का दशहरा एवं दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

सरदारपुर। राजपूत समाज के सामाजिक संगठन बख्तावर ब्रिगेड द्वारा दशहरा एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन लाबरिया के माही डेम पर रविवार 20 अक्टूबर को आयोजित किया गया। आयोजन में मौजूद अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम 1857 की क्रांति के क्रांतिकारी अमर बलिदानी महाराव बख्तावरसिंहजी अमझेरा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। आयोजन में सभी स्थानों के समाजजन शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। उपरोक्त जानकारी बख्तावर बिग्रेड के मीडिया प्रभारी  राजवीर सिंह राठौड़ जोलाना ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!