Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - नेशनल एज्युकेशन ट्रेजर स्कूल पसावदा में मनाया दीपोत्सव, विभीन्न प्रतियोगिताओं...

सरदारपुर – नेशनल एज्युकेशन ट्रेजर स्कूल पसावदा में मनाया दीपोत्सव, विभीन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

सरदारपुर। नेशनल एज्युकेशन ट्रेजर स्कूल पसावदा में हर्षोउल्लास के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दीप साजवट, ग्रीटिंग्स कार्ड सजावट एवं बेहतरीन रंगोलियां बनाई। रंगोलियों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को दर्शाया गया। स्कूल के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को दीपोत्स्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की सभी छात्र-छात्राएं सावधानी पूर्वक दीपावली मनाए एवं ज्यादा प्रदुषण ना फैले इसका भी ध्यान रखें। दीपावली पर बड़ो का सम्मान करते हुए उनके चरणस्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!