Homeचेतक टाइम्सझाबुआ - केक काटकर मनाया खाटूश्याम का जन्मोत्सव, मिठाईयां खिलाकर दी जन्मोत्सव...

झाबुआ – केक काटकर मनाया खाटूश्याम का जन्मोत्सव, मिठाईयां खिलाकर दी जन्मोत्सव की बधाईयां

सुमित राठौड़, झाबुआ। खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव उठनी ग्यारस को मनाया जाता है। उसी क्रम में आज श्री कंचन मेमोरीयल एकेडमी झकनावदा-बिजोरी मार्ग स्थित स्कुल में खाटूश्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। स्कुल संचालक के सोनु विश्वकर्मा द्वारा खाटूश्याम का आकर्षक व मन मोहक श्रंगार किया गया। व स्कुल के समस्त बच्चो द्वारा हारे का सहारा खाटूश्याम के जयकारे लगाये। जिसके बाद स्कुल स्टाप द्वारा खाटूश्याम के  चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर द्विप प्रज्जवलित किया गया। साथ ही समस्त बच्चो द्वारा श्याम बाबा के सामने केक रख केक काटकर सभी ने एक दुसरे को बधाईयां दी। जिसके बाद श्याम बाबा के भजनो पर बच्चे व स्कुल स्टाप ने भक्तिमय नृत्य कर जन्मदिन की खुशीया मनाई। आयोजन में माया गेहलोत, होकमसिंह चौहान, शानु बागडीया, ज्योति पडियार, सोनू पड़ियार, सीमा नगरिया उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!