Homeचेतक टाइम्ससंघर्षो के बिच राजगढ़ में पला-बढ़ा युवक अब अपने नगर में ही...

संघर्षो के बिच राजगढ़ में पला-बढ़ा युवक अब अपने नगर में ही देगा डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा, जानिए राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवागत मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल कुलथिया की सफलता की पूरी कहानी

रमेश प्रजापति, राजगढ़। कहते हैं संघर्ष के बिना कोई सफलता हासिल नही की जा सकती हैं, पर संघर्ष के साथ गरीबी में जीवन व्यतीत करना पढ़े तो मंजिल तक पहुँचने का रास्ता आसान नही होता हैं। लेकिन राजगढ़ नगर में पले-बढ़े एक बेटे ने गरीबी में अपना जीवन बिताकर और सरकारी स्कूल में पढ़कर खुद को इतना काबिल बनाया की आज से राजगढ़ नगर की जनता के बीच भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा देंगे। आज हम बात कर रहें हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ हुए नवागत मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल कुमार कुलथिया की। डॉ. कुलथिया के माता-पिता की गरीबी के बिच उन्हें पढ़ाना और उनके संघर्ष ने आज उन्हें इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया हैं कि वे जहाँ पले-बढ़े हैं वही के लोगो की सेवा करेंगे।

राजगढ़ की सरकारी स्कूल में की 10 वी तक पढ़ाई –
राजगढ़ के समीप ग्राम धुलेट में डॉ. राहुल का जन्म 14 जनवरी 1989 में हुआ था। जिसके बाद वे अपने पिता गनपत कुलथिया के साथ राजगढ़ आकर बस गए और राजगढ़ की शासकीय स्कूल में वर्ष 2003 तक कक्षा पहली से दसवी तक की पढ़ाई कर धार पहुँचे। जहाँ शासकीय हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर में MBBS की पढ़ाई की और उसमें पास हुए। जिसके बाद डॉ. राहुल शेल्बी मल्टी स्पेस्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल इंदौर में 1 वर्ष तक मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा दी। जिसके बाद संविदा चिकित्सक के रूप में डॉ. राहुल आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ पहुँचे और वहा अपनी सेवाएं दी। एमपीपीएससी में चयन होने के बाद डॉक्टर राहुल की पहली पदस्थापना राजगढ़ के हॉस्पिटल में स्थाई डॉक्टर के रूप में हुई। डॉ. राहुल ने बताया कि उनका शुरू से ही यह सपना था वे की डॉक्टर के रूप में वे अपने शहर राजगढ़ पहुँचे और यहाँ के लोगो को सेवा देवे।

हमे पढ़ाने के लिए पिताजी ने नही चलाई 4 वर्ष तक बाइक –
डॉ. राहुल ने बताया कि गरीबी में रहने के बाद भी माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के खर्च में कोई कमी नही आने दी। डॉ. राहुल के पिता ने 4 वर्ष तक बाइक चलाना इस वजह से छोड़ दी की 50 रूपये का पेट्रोल बाइक में खर्च करने के बजाय अगर वे अपने बच्चो की पढ़ाई में यह पैसा लगाएंगे तो जरूर उनके बच्चे अपने पिता का नाम रोशन करेंगे। डॉ. राहुल के पिता ने 4 वर्ष तक बाइक होते हुए भी पैदल अपने काम पर जाना उचित समझा। डॉ. राहुल ने बताया कि उनकी एक बड़ी बहन संगिता कुलथिया वर्तमान में उज्जैन के नानाखेड़ा में चिकित्सा अधिकारी (वेटनरी सर्जन) के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। तथा उनसे छोटी दो बहनें  सपना और नीलू भी पढ़ाई कर रही हैं। नीलू डीएवीवी से एमबीए कर चुकी हैं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी कर रही हैं। दोनों ही बहने जल्द ही शासकीय अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।

ऑल इंडिया टीम से कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं डॉ. राहुल के पिता –
डॉ. राहुल कुलथिया ने बताया कि आज वो जो भी कुछ हैं वह केवल अपने माता-पिता के त्याग, समर्पण एवं उनके संघर्ष की वजह से इस मुकाम पर पहुँचे हैं। डॉ. राहुल कुलथिया के पिता गणपत पिता रामनारायण कुलथिया विगत 25 वर्षों से विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री परीक्षण संभाग राजगढ़ में कर्मचारी के रूप में पदस्थ हैं। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल में कबड्डी टीम में ऑल इंडिया के लिए खेल चुके हैं एवं उनकी माता गृहणी हैं। आज जब डॉ. राहुल राजगढ़ के चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पहुँचे तो अपने माता-पिता को भी साथ ले गए। इस दौरान डॉ. राहुल की माता जशोदाबाई की आँखे भर आई। डॉ. राहुल की पत्नी आशा कुलथिया फार्माशिष्ट हैं।

निःस्वार्थ सेवा ही पहली प्राथमिकता –
डॉक्टर राहुल कुलथिया का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल और होस्टल में पढ़कर ही डॉक्टर बनने का सफर पूरा किया हैं। डॉ. राहुल कुलथिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अगर मालिक ने हमें डॉक्टर बनाया हैं तो हमारा यह उद्देश्य होना चाहिए कि हम हर परिस्थति में मरीज की तन, मन और धन से सेवा करे। डॉ. राहुल ने कहा कि अधिकांश लोग अच्छे पद पर आसीन होने के बाद बड़े शहरो का रुख करते हैं लेकिन मेरा शुरू से ही मन था कि में अपने राजगढ़ में ही सेवा दू और डॉक्टर के रहते हुए अपनी गरिमा कायम करना चाहता हूँ तथा राजगढ़ नगर के लिए में अपनी और से बेस्ट से बेस्ट काम करू और अपने माता-पिता के साथ ही रहूं। निःस्वार्थ सेवा को ही में मेरी पहली और अंतिम प्राथमिकता मानता हूँ। क्योकि आज में जो कुछ भी हूं उसकी वजह मेरे माता-पिता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!