Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सोसायटी...

राजगढ़ – किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सोसायटी में धरना, किसानों का कर्ज माफ करने से बच रही हैं कमलनाथ सरकार – भाजपा मंडल अध्यक्ष चौधरी

राजगढ़। किसानो के मुद्दों को लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी खेत धरना आंदोलन के तहत राजगढ़ भाजपा मंडल द्वारा राजगढ़ की आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौजूद भाजपा के वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में किसानों से कई वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद कमलनाथ सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। कमलनाथ सरकार ने 2 लाख कर्ज माफ करने का कहा था जो अभी तक नही किया। प्रदेश में यूरिया खाद का संकट हैं। यूरिया की कालाबाजारी हो रही हैं और किसानों को यूरिया नही दी जा रही हैं, बल्कि किसानों पर लाठियां चलाई जा रही हैं। किसानों का कर्ज माफ करने से कमलनाथ सरकार बच रही हैं। कभी लाल तो कभी पीले फार्म भरवा कर कमलनाथ सरकार टाइम पास कर रही हैं। सत्ता में आए हुए कांग्रेस को एक वर्ष पूर्ण होने वाला हैं लेकिन 10 दिन में कर्जमाफी करने का वादा करने वाली कमलनाथ सरकार अभी तक किसानों का कर्ज माफ नही कर पाई हैं। सोसायटी में धरना आंदोलन के दौरान भाजपा के राजेन्द्र गर्ग, नवीन बानिया, दिनेश सतपुड़ा, शांतिलाल कुमावत, नेमाजी हामड़, पिडु बारिया, रामचन्द्र कुमावत, दुर्गाशंकर कुमावत, पप्पू भूरिया, मोहन प्रजापत, प्रीतम ठाकुर, गेंदालाल राठौड़, नरसिंह सिंदडा, राम रतन कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!