Homeचेतक टाइम्सराजोद - कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा राजोद-लाबरिया मंडल का खेत धरना...

राजोद – कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा राजोद-लाबरिया मंडल का खेत धरना प्रदर्स्जन बरमंडल सोसायटी प्रांगण में हुआ सम्पन्न

राजोद। प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भाजपा मण्डल लाबरिया-राजोद द्वारा भाजपा का खेत धरना प्रदर्शन भाजपा जिला मंत्री संजय बघेल व मण्डल अध्यक्ष दीपक फेमस के नेतृत्व में बरमण्डल में सोसायटी प्रांगण के निकट आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी सँख्या में किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया व किसान विरोधी कमलनाथ सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। धरने में जिला पंचायत संजय बघेल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा व सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान दीपक फेमस, मुकेश शर्मा, अमित सोनी, गोपाल राठौर, गोपाल रावड़िया, जीतू पटवारी, मधुसूदन बाहेती, झमक चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सीताराम अमलियार, तुलसीराम मालविया, जगदीश मारु सहित किसान रामजी गुंगावण, गोविंद घोडला आदि अनेक किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा ने किया आभार पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर जी चौधरी ने व्यक्त किया। धरने की सम्पूर्ण व्यवस्था अमित सोनी के निर्देशन में सम्प्पन हुई। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!