Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - भाजपा राजगढ़ एवं ग्रामीण मंडल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत...

राजगढ़ – भाजपा राजगढ़ एवं ग्रामीण मंडल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, हॉस्पिटल एवं छात्रावास में वितरित किए फल एवं बिस्किट

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ एवं राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सेवा दिवस के रूप में मानव सेवा हॉस्पिटल राजगढ़ एवं श्री राणा बख्तावर सिंह छात्रावास में फल एवं बिस्किट वितरण कर मनाया गया। जिसमें मानव सेवा हॉस्पिटल के डॉ. सुमित जैन सहित स्टॉफ एवं भाजपा के वरिष्ठजन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के ज्ञानेंद्र मुणत, डॉ. बलबहादुर सिंह, दिनेश सतपुड़ा, प्रफुल्ल रावल, नेमालाल हामड़, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, विपिन पांडे, पप्पू सिंह भूरिया, मोहन प्रजापत, गेंदा लाल राठौर, दीपक चौधरी, प्रीतम ठाकुर, सूमित अवस्ती, लक्ष्मी नारायण वैष्णव, नफीस खान, फिरोज खान, रामचंद्र कुमावत, दिनेश कनेरिया, बहादुर चारण, प्रकाश चौधरी, करण सिंह निनामा, ऋतिक पटेल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!