Homeअपना शहरराजगढ़ - नगर में हर्षोउल्लास से मना गणतंत्र दिवस, विभिन्न स्थानों पर...

राजगढ़ – नगर में हर्षोउल्लास से मना गणतंत्र दिवस, विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजा रोहण

राजगढ़। नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नगर में विभिन्न सामाजिक, राजनितिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने ध्वजा रोहण किया। नगर के राजेन्द्र काॅलोनी द्वार पर संस्था शिवांश परिवार ने झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नप अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, सीएमओ सुरेंद्र सिंह चौहान एवं शिवांश परिवार के अध्यक्ष सोहन चोयल द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान शिवांश परिवार के हुकमसिंह  राजपूत, कंकूसिंह बारोड़, राहुल विरास, योगेश परमार, रमेश प्रजापति, मनीष चौहान आदी मौजुद रहें।

गोपाल सोनी मित्र मंडल ने किया झंडा वंदन – 
नगर के गणपति अम्बिका चौक पर गोपाल सोनी मित्र मंडल द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राठौड़ समाज के अध्यक्ष राधेश्यामम राठौड़, शिवांश परिवार एवं गोपाल सोनी द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान पार्षद प्रदीप रायली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, पप्पू भूरिया, प्रितम ठाकुर, पीरू भाईजान, आशीष बजाज, प्रकाश वर्फा, सोहन चोयल, राहुल विरास, विक्रम बारोड़, हुकमसिंह रेवर, कंकूसिंह बारोड़ आदी उपस्थित रहें।

श्री आईजी बैंक में हुआ कार्यक्रम –
श्री आईजी जनकल्याण साख सहकारी संस्था मर्यादित में गणतंत्र दिवस एवं माही बीज पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन कर संस्था अध्यक्ष मुकेश सोलंकी द्वारा झंडा वंदन किया गया जिसके पश्चात माँ आईजी का पूजन पाठ कर आरती की गई। जिसके बाद मिठाई वितरित गई । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरविंद सिंदड़ा, ओमप्रकाश सतपुड़ा, प्रकाश वरफ़ा , विजय लछेटा, कानालाल चोयल, विकास परमार, सचिन कुशवाह, संजय चोयल ,कृष्णा सिंगार एवं धन्नालाल काग उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कुलथिया ने किया ध्वजा रोहण – 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल कुलथिया द्वारा डॉक्टर व अस्पताल के सभी स्टाफ की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ झंडा वंदन किया गया। इस दौरान पर डॉ. राहुल कुलथिया ने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को पल्स पोलियो में योगदान हेतु सम्मान स्वरूप उपहार दिया गया। साथ ही डॉ. कुलथिया ने अस्पताल स्टाफ को अस्पताल में और आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया और राजगढ़ अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने में सहयोग हेतु की अपील की गई। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!