Homeक्राइमरिंगनोद - ऋण अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला बैंक ऑफ़...

रिंगनोद – ऋण अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला बैंक ऑफ़ इंडिया के 22 खाताधारकों से लाखों की धोखाधड़ी का

रिंगनोद। बैंक ऑफ़ इंडिया में धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले ने फरार चल रहें एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ़ इंडिया की रिंगनोद साखा के ऋण अधिकारी अतुल कुमार यादव एवं कैशियर पन्नालाल राठौड़ द्वारा 22 खाता धारकों के खातों से 34 लाख 79 हजार  रूपये की धोखाधड़ी कर राशि का गबन किया था। जिसकी शिकायत बैंक मैनेजर ने पुलिस को की थी। मामले में पुलिस ने विगत कुछ दिनों पूर्व ही एक आरोपी कैशियर को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने ऋण अधिकारी को भी गिरफ्तार किया हैं। रिंगनोद चौकी के एसआई सीताराम उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अधिक्षक आदित्य प्रताप सिंह और  सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री के निर्देशन में  पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर धार स्थित घोडा चौपाटी से ऋण अधिकारी अतुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर किया हैं। आरोपी को पकड़ने में एएसआई अभिनव शर्मा, सीताराम उपाध्याय और साइबर सेल के संतोष पांडे, आरक्षक प्रशांत, शुभम और योगेश निगवाल का योगदान रहा हैं।
रिंगनोद चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी और गबन के मामले में फरार आरोपी अतुल यादव को  गिरफ्तार किया हैं। आरोपी से पूछताछ कर रहें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!