Homeचेतक टाइम्सMP NEWS : बादल छाने के साथ ही प्रदेश में बन रहे...

MP NEWS : बादल छाने के साथ ही प्रदेश में बन रहे बरसात के आसार, सर्द हवाएं चलने से रात में ठिठुरन बरकरार

भोपाल। लगातार सर्द हवाएं चलने से रात में ठिठुरन बरकरार है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रायसेन और उमरिया में दर्ज किया गया। रविवार को सिवनी और खंडवा में कोल्ड डे रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख बदलने से सोमवार से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। नमी मिलने से बादल छाने लगेंगे। मंगलवार-बुधवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत कडाके की ठंड की चपेट में है। वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को भी हवा उत्तरी बनी रही। आसमान साफ होने के कारण धूप खिली, लेकिन हवा की रफ्तार अधिक रहने से वातावरण में सिहरन बनी रही।  शुक्ला के मुताबिक सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हो रहा है। उसके प्रभाव से हवा का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू होने से सोमवार शाम से बादल छाने की संभावना है। मंगलवार-बुधवार को बादल घने होंगे। साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने के भी आसार है। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!