Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जलाया सिंधिया का पुतला, जमकर की नारेबाजी

सरदारपुर – कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जलाया सिंधिया का पुतला, जमकर की नारेबाजी

सरदारपुर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने पर गुरूवार को सरदारपुर बस स्टैण्ड पर कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया गया एवं जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष महेश भाबर ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्या सिंधिया के भाजपा मे शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे भारी आक्रोश है इसलिए यह पुतला दहन किया गया है। इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, पार्षद कालु यादव, रितेश वैष्णव, रूणिज ग्रेवाल, जगदीश मारू, गोपाल मारू, दौलत परमार, चिन्टु नायमा, शंभु चौहान, सुजीत भुरिया, देवानंद प्रजापत, पुष्पेन्द्र खराडी, शानु खान आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!