Homeक्राइमसरदारपुर - बालिका के साथ मामा के लड़के ने किया दुष्कर्म, गर्भवती...

सरदारपुर – बालिका के साथ मामा के लड़के ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हॉस्पिटल में बच्ची को दिया जन्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

सरदारपुर। सरदारपुर थाना अंतर्गत ग्राम बांडीखाली में एक 16 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही मामा लड़के ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बालिका को जान मारने की धमकी दी जिससे उसने किसी को नही बताया। दुष्कर्म के कारण बालिका गर्भवती हो गई तथा इंदौर में डिलेवरी होने के बाद मामले का पता चला। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ इंदौर के एमवायएच चौकी थाना पर शिकायत की जहाँ से जीरो पर कायमी प्राप्त होने पर सरदारपुर पुलिस ने आरोपी युवक पर गुरुवार रात्रि में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांडीखाली में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका के साथ दीपावली 2020 के पूर्व उसके मामा के लड़के आरोपी पिंटू पिता कालू भाभर निवासी ग्राम बलेड़ी थाना अमझेरा द्वारा पीड़िता के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता तथा उसके मामा के साथ गुजरात चले गए। जहाँ भी आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता उसके माता-पिता के साथ एमवायएच अस्पताल इंदौर में डिलेवरी के लिए धार से रैफर करने पर गई थी जहाँ 26 जुलाई को पीड़िता को लड़की हुई। पीड़िता ने इंदौर के एमवायएच थाना संयोगीतागंज पर शिकायत की। जहां से जीरो पर कायमी प्राप्त होने पर सरदारपुर पुलिस ने आरोपी पिंटू के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!