Homeसामाजिकराजगढ़ - वुमन क्लब ने मूकबधिर आश्रम बरमखेड़ी में बच्चों हेतु दी...

राजगढ़ – वुमन क्लब ने मूकबधिर आश्रम बरमखेड़ी में बच्चों हेतु दी राशन सामग्री

राजगढ़। शुक्रवार को इनरव्हील क्लब वुमन पॉवर राजगढ़ द्वारा मुकबधिर आश्रम  बरमखेड़ी में छात्रावास व स्कूल के बच्चों हेतु राशन की सामग्री दी गई। स्मरणीय है कि गत 2 साल से  बच्चों के लिए सरकार द्वारा कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है और अभी कोरोना की वजह से किसी का आना जाना भी नहीं हो रहा है। इस वजह से बच्चों को कई तरह की परेशानियां भी आ रही है। जिसको देखते हुए इनरव्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रज्ञा पारीक एवं वंदना वर्मा के भ्रमण के बाद क्लब बरमखेड़ी आश्रम में जाकर बच्चों की मदद करते हुए उन्हें सामग्री प्रदान की। क्लब की लता अग्रवाल एवं स्नेहलता सिंधल द्वारा सहयोग राशि दी गई। इस दौरान क्लब की एकता पोसित्रा, अलका भंडारी, दीपाली पांडे, कीर्ति सिंधल, रागिनी तोमर, प्रीति जैन आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!