Homeसरदारपुर - विधानसभादसई - जयंती माता धार पर उत्तम स्वामीजी का हुआ आगमन, वृक्ष...

दसई – जयंती माता धार पर उत्तम स्वामीजी का हुआ आगमन, वृक्ष मंदिर पर किए दर्शन-वंदन

दसई। क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर श्री उण्डेश्वर धाम जयंती माता में महा मंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामीजी का दर्शनार्थ आगमन हुआ। महा मण्लेश्वर श्री ने वृक्ष मंदिर में विराजमान भोलेनाथ के दर्शन किया। यहां लगाए गए 1 लाख से भी अधिक वृक्षारोपण को देखा। सेवा समिति की 20 वर्षों की अथक प्रयासों की प्रसन्ना व्यक्त करते हुए सभी सेवा सदस्यों को बधाई दी। मां जयंती धाम प्रबंध सेवा समिति दसई के पर्यावरण मित्रों ने स्वामी जी का विशेष सम्मान किया। स्थल पर भोले बाबा की तस्वीर भेंट कर सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार बदनावर, सहयोग सेवा संस्था के प्रमुख मनोज सोमानी, जयंती धाम संस्था दसई के रामकरण पटेल, अध्यक्ष सुरेश भूत, दशरथ पाटीदार, दीपक परमार, सत्यनारायण मारू, मांगीलाल सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी मित्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!