Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रा परिषद का हुआ...

राजगढ़ – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रा परिषद का हुआ गठन, सद्भावन दिवस की शपथ दिलाई

राजगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में छात्रा परिषद का हुआ गठन प्राचार्य सुनील ओस्तवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के व्यायाम निदेशक अश्विनी दीक्षित ने बताया कि छात्रा परिषद का गठन निर्वाचन पद्धति से कराया गया। जिसमें संस्था की वरिष्ठ संगीता पाठक, विष्णु रघुवंशी, अश्विनी दीक्षित, शांतिलाल मारू, अनिता चौधरी, भारत सिंह चौहान ने सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष पद हेतु दो छात्राओं का एक साथ नाम आने पर वोटिंग कर अध्यक्ष का चुनाव कराया गया l छात्रा परिषद के गठन में अध्यक्ष पद पर रोशनी राय सिंह निनामा कक्षा 12वी. निर्वाचित हुई तथा उपाध्यक्ष पद के कुमारी राधिका संतोष माध्यमिक विद्यालय से से मनोनीत हुई तथा उपाध्यक्ष कुमारी नेनश्री यशवंत कमेडिया प्राथमिक विद्यालय से मनोनीत हुई। इसके अतिरिक्त सचिव पद हेतु आयुषी दीपक वर्मा, सह सचिव किरण कालूराम राठौर, अनुशासन सचिव चांदनी करण सिंह, स्पोर्ट्स सचिव कोमल रमेश मोरी कक्षा 10वीं, साहित्यिक सचिव बुलबुल तोल सिंह 9वी, सांस्कृतिक सचिव आस्था विजय गोयल 7वी, पर्यावरण सचिव दुर्गा कैलाश 7वी, पर्यटन सचिव भगवती लक्ष्मण पटेल 9वी, विज्ञान सचिव कोमल गिरधारी धनेरिया 11वी, कला सचिव मुस्कान कचरू मकवाना कक्षा 12वीं, वाणिज्य सचिव पूजा डाबी नियुक्त की गई। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया में कक्षा 1से कक्षा 12 तक के समस्त कक्षा प्रतिनिधियों की उपस्थिति तथा समस्त कक्षा अध्यापक एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!