Homeसरदारपुर - विधानसभारिंगनोद - चारभुजा नाथ गढ़बोर राजस्थान के लिए रवाना हुए पैदल यात्री,...

रिंगनोद – चारभुजा नाथ गढ़बोर राजस्थान के लिए रवाना हुए पैदल यात्री, जगह-जगह हुआ स्वागत

रिंगनोद। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चारभुजा युवा मंच के सदस्य चारभुजा गढ़बोर राजस्थान के लिए पैदल रवाना हुए। पैदल यात्रा में डही, रिंगनोद व राजोद के 9 यात्री शामिल है। यात्री विकास माहेश्वरी ने बताया कि इस पैदल यात्रा में रतलाम से भी करीब 300 भक्त शामिल होंगे। यात्रा की पूरी व्यवस्था भी रतलाम के सदस्यों की रहेगी। पैदल यात्रा 490 किलोमीटर की होकर 17 दिन में पूरी होगी। समापन डोल ग्यारस पर गढ़बोर पहुँचकर चारभुजानाथ के दर्शन वंदन के साथ होगा। पैदल यात्रियों के रवाना होने के पूर्व चारभुजा मंदिर में पंडित गिरिराज व्यास द्वारा मंगलमय यात्रा को लेकर पूजा करवाई गई। जिसके बाद यात्रियों की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रियों का चारभुजा युवा मंच, भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों, विभिन्न संगठनो व समाजजनो द्वारा श्रीफल, साफा, दुप्पट्टा व पुष्पहार पहनाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।
दरअसल कि देव झूलनी ग्यारस का पर्व चारभुजा गढ़बोर राजेस्थान में विशेष रूप से मनाया जाता हैं, सभी प्रान्तों से लाखों श्रद्धालु इस पर्व पर पहुँचते हैं, मंदिर 5285 साल पुराना माना जाता हैं, पांडवो के हाथों स्थापित इस मंदिर में कृष्ण चतुर्भुज स्वरूप में विराजित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!