Homeराजनीतिरिंगनोद में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश की प्रांतीय बैठक संपन्न,...

रिंगनोद में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश की प्रांतीय बैठक संपन्न, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

विनोद सिर्वी, धुलेट। आधुनिकता की ओर बढ़ते समाज में धार्मिक त्यौहार बड़े ही अनोखे ढंग से मनाए जा रहे हैं। हम पुरानी पारंपरिक नृत्य, वेशभूषा, को छोड़ फिल्मी दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं। जो हमारे समाज की पहचान रहने वाले देसी ढोल, पारंपरिक वेशभूषा, सामाजिक नृत्य को हम आधुनिकता के इस दौर में भी साथ में लेकर चलना ताकि यह हमारे समाज की पहचान बनी रहे। अपने धर्म तथा धार्मिक रीति-रिवाजों पर हमें कट्टरता रखनी होगी। उक्त बात रविवार को अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश द्वारा रिंगनोद में आयोजित प्रांतीय बैठक के दौरान सिर्वी समाज मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष भगवान लछेटा ने कहीं। विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम रहे ना रहे हमारा समाज प्रगतिशील रहे तथा समाज के उद्धार में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। विशेष परीक्षा में चयनित बच्चों का सामाजिक रुप से सम्मान करें। तथा समाज द्वारा बनाए गए शिक्षा कोष मैं अधिक से अधिक दान कर पढ़ाई से वंचित समाज बंधुओं के विकास में अपना योगदान प्रदान करें। सर्वप्रथम मां आईजी का पूजन व संगीतमय आरती के साथ बैठक शुभारंभ किया गया। समाज के धार जिला अध्यक्ष मुन्नालाल भायल ने स्वागत भाषण दिया। मंचासीन अतिथियों का समाजजनों ने स्वागत किया। वही भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवा देने वाले प्रथम चौधरी तथा पेटलावद जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पडियार का मंचासीन अतिथियों ने भव्य स्वागत किया।

वही प्रांतीय महासचिव कांतिलाल गहलोत ने बैठक का उद्देश्य बताते हुए बैठक की रूपरेखा बताई। वही प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रेम सोलंकी ने संगठन द्वारा बनाए गए शिक्षा कोष मैं विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम, पगड़ी रस्म, जन्मदिन, सालगिरह के माध्यम से जो आय प्राप्त हुई है उसका विस्तृत ब्यौरा रखा। धार परगना युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सतपुड़ा प्रथम चौधरी के स्वागत कविता पाठ कर परिचय करवाया।लेफ्टिनेंट प्रथम चौधरी ने उद्बोधन में कहा कि देश विकास हेतु समाज का विकास आवश्यक है। हमारे समाज के नेतृत्व कर्ताओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान देकर समाज को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा एक सभ्य समाज का देश में विकास में बहुत बड़ा योगदान है। वही विभिन्न मंचासीन अतिथियों ने सामाजिक विकास, विभिन्न कुरुतियों, वाह समाज सुधार पर अपने अपने उद्बोधन दिए।

इस दौरान प्रदेश, जिला तथा तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी महिला संगठन व बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मदन चोयल तथा हिरालाल हामड कापसी ने किया। आभार समाज के तहसील अध्यक्ष कमलेश वर्फा पिपरनी ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विनोद सिर्वी धुलेट ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!