Homeअपना शहरराजगढ़ - हर्षोउल्लास से मनाया बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव, शोभायात्रा के बाद भंडारे...

राजगढ़ – हर्षोउल्लास से मनाया बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव, शोभायात्रा के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

राजगढ़। नगर में बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में सकल पंच चारण समाज द्वारा बाबा रामदेव की भव्य शोभा यात्रा नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से निकाली गई। यात्रा में बाबा रामदेवजी की वेशभूषा में मौजुद युवक मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा तो वही समाजजन नाचते-झूमते हुए निकले। नगर के प्रमुख मार्गो से निकली शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर विभीन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनितिक संस्थाओं द्वारा स्वागत भी किया गया। नगर में भ्रमण के बाद यात्रा पुनः बाबा रामदेवजी मंदिर पहुंची। जहां महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया। समाज के युवा अध्यक्ष राहुल विरास ने बताया कि बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के साथ ही नगरवासियों ने भी बेहतर सहयोग दिया है।

आयोजन में समाज के प्यारचंद धवड़, उकारलाल धवड़, हीरालाल मुनिया, मथुरालाल भाटी, कैलाश विरास, अशोक धवड़, संतोष मुनिया, अरूण खिमुर, विनोद गोगिया, नवीन मुनिया, अंकित मादड़, जयराज धवड़, रोहित विरास, गौरव गोगिया सहीत अन्य समाजजन शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!