Homeसरदारपुर - विधानसभादसाई - शुभ मुहूर्त में घर-घर विराजे गणपति बप्पा, दस दिनों तक...

दसाई – शुभ मुहूर्त में घर-घर विराजे गणपति बप्पा, दस दिनों तक रहेंगी गणेश उत्सव की धूम

दसाई। बुधवार को गणेश चतुर्थी नगर सहित आसपास क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। दस दिनी गणेशोत्सव को लेकर श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल सुबह से ही दिखाई दिया। बाजार में त्योहारी भीड दिखने लगी और गणेशजी की प्रतिमा की दुकानो पर खासी भीड रही। लोगो ने शुभ मुहूर्त में घर-घर गणेशजी विराजित किए साथ ही सार्वजनिक पाण्डालो में भी गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह से देर रात तक गणेशजी को जुलूस के रुप में घर ले जाने का क्रम जारी रहा।
अतिप्राचीन कचहरी गणेश मन्दिर में सुबह से ही श्रद्वालुओं का दर्शन के लिये जमावडा रहा। गणेशजी का महाभिषेक के साथ-साथ मनमोहक श्रंगार किया गया। दोपहर में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस बार मन्दिर की एक से बढकर एक फुलो से सजावट की गई जो चलते राहगीरो का आकर्षण रही। इस अवसर पर 108 मिठाई का भोग लगाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!