Homeअपना शहरराजगढ़ - लक्ष्य के राजा श्री गणेश की विशाल शोभायात्रा ने कंजरोटा...

राजगढ़ – लक्ष्य के राजा श्री गणेश की विशाल शोभायात्रा ने कंजरोटा में किया भ्रमण, विद्यार्थीयों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

राजगढ़। नगर की लक्ष्य सेंट्रल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भगवान गणेश की स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की स्थापना विद्यालय में की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ द्वारा ग्राम कंजरोटा के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण केंद्र शिव परिवार रहा।

जिसमें भोलेनाथ, माता पार्वती, कुमार कार्तिकेय, भगवान श्री गणेश रिद्धि एवं सिद्धि के साथ विराजित रहें। वही माता कालिका, राधा- कृष्ण की वेशभूषा में शामिल विद्यार्थी भी आकर्षण का केंद्र रहे। भूत भावन भगवान भोलेनाथ और माता गौरा की वेशभूषा में विद्यार्थियों ने सुंदर नृत्य कर मन मोह लिया। साथ ही भगवान शिव पार्वती की जोड़ी, भगवान कृष्ण एवं राधा की रासलीला ने भाव विभोर कर दिया। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से निकली। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

ग्रामीण संस्कृति आधारित ढोल पर गैर मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा नगर वासियों द्वारा ढोल-ताशे, बैंड, डीजे, आदि पर गरबा नृत्य किया गया। विद्यालय के युवा हाथ में भगवा ध्वज लेकर व सर पर साफा बांध कर निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर स्वागत किया। आई माताजी मंदिर प्रांगण में श्री गणेश जी एवं माताजी की आरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!