Homeक्राइमराजगढ़ - डकैती के दो प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस ने...

राजगढ़ – डकैती के दो प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर घोषित था 10 हजार का इनाम

राजगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में एसडीओपी रामसिंह मेड़ा के निर्देशन में थाना प्रभारी राजगढ़ ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा क्षेत्र में मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि फोरलेन पर डकैती की योजना बनाते व डकैती का फरार आरोपी चेतन पिता कानालाल भायल निवासी ग्राम दत्तीगांव का अन्य राज्य में भागने की फिराक में दत्तीगांव बस स्टेण्ड पर खड़ा है। जिस पर तत्काल थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा मय फोर्स के रवाना होकर दत्तीगांव बस स्टेण्ड पहुंचे, आरोपी चेतन पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी चेतन थाना राजगढ़ के अपराध क्रमांक 424/2022 धारा 395 भादवि एवं अपराध क्रमांक 425/2022 धारा 399.402 भादवि 25 (1) (ए) आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक से ही फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक धार द्वारा 10 हजार रुपये की नगद इनाम घोषित किया गया था।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय, उप निरीक्षक रमेश चंद्र डामोर, सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपुत व राजेश चौहान, प्रधान आरक्षक रविन्द्र चौधरी व विपिन कटारा, आरक्षक सत्यपाल जाट, लाखन जाट, सुनील, वीरेन्द्र, दिनेश व प्रकाश का योगदान रहा।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!