Homeधार्मिकगुमानपुरा मे हर्षोउल्लास से मनाया भगवान श्री देवनारायण के अश्व घोड़े लीलाधर का...

गुमानपुरा मे हर्षोउल्लास से मनाया भगवान श्री देवनारायण के अश्व घोड़े लीलाधर का जन्मोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा

रिंगनोद। गुमानपुरा में भगवान श्री देवनारायण के अश्व घोड़े लीलाधर का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में समस्त समाजजन द्वारा भगवान श्री देवनारायण जी की भव्य शोभा यात्रा देवनारायण मंदिर से निकाली गई। धर्म प्रेमी जनता जय कारो के साथ नाचते-झूमते हुए एवं अश्व (घोड़े) पर भगवान श्री देवनारायणजी का चित्र बीठाकर राज ठाट व डीजे के साथ यात्रा निकली। गांव के प्रमुख मार्गो से निकली शोभायात्रा का गांव में अनेक स्थानों पर विभीन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनितिक संस्थाओं द्वारा स्वागत भी किया गया। नगर में भ्रमण के बाद यात्रा पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची। जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। श्री देवनारायण मंदिर के पूजारी ने बताया कि गाँव गढगोठा चोबिस भाई बगडावत भारत सवाई भोज महाराज सतवंती माता साडू कमल के फुल मे मालेसरी डूगरी पर अवतारी भगवान देवनारायण के घोड़े लीलाधर का जन्मोत्सव पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त समाजजन का सहयोग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!