Homeसरदारपुर - विधानसभाधुलेट - ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है गणेश...

धुलेट – ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव, प्रतिदिन हो रहे विभिन्न धार्मिक आयोजन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता हुए आरती में शामिल

विनोद सिर्वी, धुलेट। गणेश उत्सव के इस त्यौहार में विभिन्न जगह विभिन्न संगठनों द्वारा गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और महा आरती जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं वही भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजगढ़ नगर मंडल के विभिन्न स्थानों पर गणेश जी की आरती की गई। जिसमें सर्वप्रथम धुलेट के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विराजित गणेश जी की महा आरती का लाभ युवा मोर्चा राजगढ़ मंडल द्वारा लिया गया। शनिवार धुलेट में गणेश उत्सव समिति द्वारा गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक राहुल मंडवाल, जीवन पटेल, हितांसी सोलंकी ने विभिन्न गरबो के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी। राजगढ़ नगर में शनि गली में विराजित शनि गली के राजा गणेश जी एवं तिलक मार्ग पर सिद्धिविनायक मित्र मंडल द्वारा विराजित गणेश जी की आरती का लाभ भी युवा मोर्चा द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय सूर्या जिला कार्यकारिणी से कैलाश मारू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा कार्यकारिणी की उपस्थिति में महा आरती की गई। जिलाध्यक्ष जय सूर्या का धुलेट आगमन पर ग्रामीणों ने पगड़ी, श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया। वही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक लाखन सिंह जादौन व कार्यकारिणी ने फ्रेंड्स क्लब धुलेट द्वारा विराजित गणेश जी की आरती का लाभ लिया। विहिप से जिला धर्म प्रचारक शंकरलाल, जिला गोरक्षा प्रमुख दिलीप पटेल, संजय लछेटा, अखाड़ा प्रमुख गोपाल हामड, प्रखंड अध्यक्ष भरत व्यास, गोरक्षा प्रमुख विक्रम गहलोत, रवि राठौर, गोविंद सोलंकी तथा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गोविंद चौधरी व कंकूसिंह बारोड, जिला कार्यकारिणी सदस्य हुकुम सिंह राजपूत, अक्षय राठौड़, आयुष सेठी, विजय भूरिया, मनोज गोस्वामी, राहुल यादव, श्रवण राठौड़, संजय भाटी, बादल सोनी, गौरव सराफ, रविंद्र शर्मा, हर्ष सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!