Homeअपना शहरराजगढ़ - चारभुजा युवा मंच ने निकाली ऐतिहासिक धर्मयात्रा, 100 से अधिक...

राजगढ़ – चारभुजा युवा मंच ने निकाली ऐतिहासिक धर्मयात्रा, 100 से अधिक सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक मंच ने किया स्वागत

राजगढ़। नगर में चली आ रही वर्षो पुरानी परंपरा अनुरूप शनिवार को नगर के सभी 13 मंदिरों पर एक साथ भागवत कथा का समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर नगर में चारभुजा युवा मंच द्वारा भव्य धर्मयात्रा निकाली गई। धर्मयात्रा में हजारो लोगो ने सहभागिता की। यात्रा नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में सबसे आगे युवा घोड़े पर सवार होकर हाथों में धर्म ध्वजा लेकर निकले। यात्रा में कई आकर्षण के केंद्र शामिल किए गए थे। एक रथ में 13 मंदिरों के कथा वाचक मौजूद थे। चार भूजा युवा मंच के अध्यक्ष गोविंद मोरी मंच के सदस्यों के साथ निकले। इस दौरान अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक मंचो द्वारा उनका स्वागत किया। यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया था।

100 से अधिक मंचो ने किया स्वागत – कोरोना काल के चलते 2 वर्ष बाद राजगढ़ नगर में एक बार फिर ऐतिहासिक भागवत कथा समापन धर्मयात्रा निकली। इस दौरान राजगढ़ के साथ ही आसपास के सैकड़ों गांवो से हजारों ग्रामीण धमर्यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा में भोलेनाथ की वेशभूषा के साथ ही पंजाब का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा तो विभिन्न कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ ही विभिन्न गायक कलाकारों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। धर्मयात्रा का राजगढ़ नगर में 100 से अधिक सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई संस्थाओं द्वारा अल्पहार तो कॉन्ट्रेक्टर एशोसिएशन द्वारा यात्रा में शामिल हुए लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

धर्मयात्रा में यह रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र – धर्मयात्रा में अनेक राज्यो से कलाकारो ने अपनी प्रस्तुतियां दी। यात्रा में श्री लड्डू गोपाल जी की भव्य पालकी, श्याम दीवाने द्वारा बाबा खाटू श्याम का दरबार, बाबा भोले की बारात हिसार (हरियाणा),भटिंडा पंजाब का सुप्रसिद्ध ग्रुप बैंड, सुप्रसिद्ध राजस्थानी लोक कला नृत्य ग्रुप उदयपुर, दक्षिण भारतीय अवतार ग्रुप केरल, प्रकाश बैंड बड़नगर, महाराष्ट्र का सुप्रसिद्ध लावणी नृत्य ग्रुप, राधा कृष्ण रासलीला ग्रुप मथुरा द्वारा प्रस्तुति, अफ्रीकन टीम द्वारा अचंभित करने वाली प्रस्तुति, वाह नई दिल्ली की सुप्रसिद्ध झांज पार्टी सहित फुल तोप, ढोल, ताशा, ऊँट हाथी, घोड़ा, शहनाई पार्टी, बम-बम रथ, न्यू जनता बैंड एवं अन्य कई कलाकारो ने आकर्षक वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!