Homeअपना शहरराजगढ़ - हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के शुभारंभ अवसर पर युवा मोर्चा...

राजगढ़ – हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के शुभारंभ अवसर पर युवा मोर्चा ने किया पौधा रोपण, पौधों की देखरेख कर बड़ा करने का लिया संकल्प

राजगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के शुभारंभ के मौके पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा राजगढ़ मंडल द्वारा दादा नरखेड़ा हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 75 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य लिया गया। इसी के निमित्त रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत कि जिसमें बेलपत्र, शमीपत्र, अशोक के कुल 101 पौधे रोपे गए। वही पौधों की देखरेख कर बड़ा करने का संकल्प भी युवा मोर्चा द्वारा लिया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा 3 चरणों में करने जा रहा है। जिसके निमित्त सांकेतिक रूप से शुरुआत के लिए राजगढ़ नगर में इस कार्यक्रम को किया गया।आगामी स्तर पर वृहद रूप से पौधारोपण का कार्य युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। इस दौरान हरा भरा मध्यप्रदेश धार जिला प्रभारी रोहित चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ कमल यादव, एसडीओपी राम सिंह मेडा, जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भारतीय जनता पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता धर्मेंद्र मंडलोई, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री सरदारपुर विधानसभा प्रभारी जसप्रीत डंग, जिला कार्यालय मंत्री नवदीप सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार , तुलसी पहलवान पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमझेरा, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील बाफना, मुकेश कुमावत, मनोहर कुमावत, जिला कार्यकरिणी सदस्य हुकुम सिंह रेवर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोहन पटेल, मंडल महामंत्री कंकुसिंह बारोड़ सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी विनोद सिर्वी धुलेट ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!