Homeक्राइमसरदारपुर - बरमंडल और छायन मे चोरो ने दिया वारदात को अंजाम,...

सरदारपुर – बरमंडल और छायन मे चोरो ने दिया वारदात को अंजाम, तीन दर्जन से अधिक मवेशी चुराकर ले गए चोर

सरदारपुर। बीती रात्रि मे बरमंडल एवं छायन गांव मे एक दर्जन से अधिक चोरों ने गांव के बाहरी क्षेत्र मे दो व्यक्तियों के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 40 बकरा-बकरियों को चुराकर ले गए।
बरमंडल मे लाबरिया-दसाई मार्ग पर संजय कालोनी में रहने वाले राधेश्याम तहाड के घर पर खूंटे से बंधे मवेशियों को चोरो ने चुरा लिया। राधेश्याम ने बताया की वह घर के बाहर सोया हुआ था। पुराने कच्चे घर मे 15 बकरा-बकरी बंधे हुए थे। चोरों ने खुटे से रस्सी काटकर सभी को चुरा कर खेतों के रास्ते ले जा रहे थे तभी उसकी नींद खुल गई। चोरो का सामना किया तो चोरों ने पत्थर बरसाए। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और बस्ती मे जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन चोर झिवाझरी होते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने बताया की हमने चोरो का पीछा भी किया लेकिन चार पहिया वाहन मे बकरा-बकरियों को लेकर फरार हो गये। राधेश्याम ने बताया की करीब 60 हजार की कीमत के मवेशी  थे। 8 से 10 लोग थे जो पेंट शर्ट पहने हुए थे।  
वही दुसरी घटना छायन गांव मे हनुमान मंदिर के सामने मुकेश भूरिया के घर पर हुई। घर के अंदर मुकेश और उसकी पत्नी सोये हुए थे। वही बाहर एक अन्य कमरे मे 25 बकरे-बकरियां बंधे हुए थे। चोरो ने घर का दरवाजा खोलकर सभी मवेशी चुरा लिए। घटना का पता सुबह 6 बजे लगा जब मुकेश मवेशियों को बांधने के लिये उन्हें घर मे से निकाल रहा था। लेकिन वहां पर एक भी बकरा-बकरी नहीं थे।  घटना की सूचना राजोद थाने पर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!