Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - ग्राम बड़वेली में मलेरिया कीटनाशक दवाई का छीड़काव कार्य जारी,...

सरदारपुर – ग्राम बड़वेली में मलेरिया कीटनाशक दवाई का छीड़काव कार्य जारी, अधिकारीयों ने किया निरिक्षण

सरदारपुर। ग्राम बड़वेली उप स्वास्थ्य केंद्र पर मलेरिया कीटनाशक दवाई के छिड़काव का कार्य जारी है। जिसका निरीक्षण करने क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल के दिनेश कुमार मिश्रा और अशोक कुमार यादव लैब सहायक तथा धार जिले के मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र जैन तथा जिला मलेरिया सलाहकार रेवचंद्र कटारे मलेरिया छिड़काव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा छिड़काव गुणवत्तापूर्ण हो यह समझाइश दी गई। छिड़काव कार्य का अवलोकन कर ग्रामीणों को छिड़काव के महत्व एवं उसके उपयोग की जानकारी दी गई। वही स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे बुखार सर्वे तथा लारवा सर्वे की जानकारी ली गई। इस दौरान आशा सुपरवाइजर दुर्गा वर्मा आशा कार्यकर्ता सीता चौहान, एएनएम निशा समाधिया, मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!