Homeअपना शहरसरदारपुर को मिलेगी 10 करोड के 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की सौगात,...

सरदारपुर को मिलेगी 10 करोड के 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की सौगात, 30 बिस्तर से 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन होने से 50 पदो की होगी व्यवस्था

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास रंग लाने वाले है। मध्यप्रदेश विधानसभा के सितंबर माह के सत्र मे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 30 बिस्तर से 50 बिस्तर मे उन्नयन होने के संबंध मे की जा रही कार्यवाही से संबंधित प्रश्न लगाया जिसमे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रश्न के सवाल मे लिखित जवाब दिया गया कि सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 30 बिस्तर से 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन किया जा चुका है। जिसमे 10 करोड की लागत से नवीन अस्पताल भवन बनेगा और साथ ही 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल सरदारपुर मे 50 पदो की व्यवस्था होगी। जिसमे एक चिकित्सा विशेषज्ञ, एक शल्य क्रिया विशेषज्ञ, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक शिशु रोग विशेषज्ञ, एक निश्चेतना विशेषज्ञ, 6 चिकित्सा अधिकारी, एक दन्त शल्य चिकित्सक, एक मेट्रन, 15 स्टॉफ नर्स, एक नेत्र सहायक, 2 लेब टैक्निशियन, एक रेडियोग्राफर, एक फार्मासिस्ट, एक लेबोरेट्ररी अटेन्डेंट, 4 वार्ड बॉय, 2 ओ.टी. अटेन्टडेंट, 2 ड्रेसर, एक लेखापाल, 2 कम्प्युटर ऑपरेटर, 2 वाहन चालक, 2 भृत्य एवं 1 सफाई कर्मचारी के सृजन एवं उसकी पूर्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के विशेष प्रयासो से वर्ष 2020 मे सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 30 बिस्तर से 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन हुआ था। जिसके बाद से ही अस्पताल उन्नयन की सम्पूर्ण कार्यवाही के लिए विधायक ग्रेवाल निरंतर प्रयासरत थे। अस्पताल उन्नयन के बाद कई सुविधाए सरदारपुर मे ही मरीजो को मिलने लगेगी। जिससे धार-इन्दौर की दौड नही लगाना पडेगी। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!