Homeराजनीतिसरदारपुर पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष मेडा का भाजपा नेताओ ने किया...

सरदारपुर पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष मेडा का भाजपा नेताओ ने किया स्वागत, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

सरदारपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा एंव भाजपा नेता मोहन पटेल गुरुवार को सरदारपुर पहुंचे। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सन्नी गर्ग के निवास पर दोनों नेताओं का पुष्पहार से स्वागत किया गया। श्री मेडा एवं पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों एवं विकास कार्यो को लेकर चर्चा की एवं आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या मे लाभान्वित करवाने के लिये निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, धमेन्द्र मंडलोई,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनील गामड, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सन्नी गर्ग, भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, गोलु परमार, सरपंच संघ तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद कपास्थल, सरपंच राकेश अमलियार, हेमंत डांगी, भुरा भगत सरपंच तिरला, धर्मेन्द्र पाटीदार अमझेरा सहित मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!