Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - इंद्र देव की मेहरबानी से अंचल में वर्षा का दौर...

सरदारपुर – इंद्र देव की मेहरबानी से अंचल में वर्षा का दौर जारी, काली कराई बांध 2 मीटर खाली, तहसील में अब तक हुई 30 इंच से अधिक बारिश

सरदारपुर। अंचल मे बारिश का क्रम लगातार जारी है। इस वर्षा सत्र मे पहली बार लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे है। देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर इंद्र देव की मेहरबानी से सिंचाई स्रोतों मे जल वृद्धि मे बढ़ोतरी हो रही है।

माही परियोजना का मुख्य बांध तो अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण करने के करीब आ चुका है। आने वाले 48 घंटे मे बांध कभी भी पूर्ण भरा सकता है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 450.80 के लेवल को छु गया। बांध का पुर्ण जलग्रहण 451.50 मीटर है। ऐसे मे संभावना है की जल्द ही बांध अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगा। बांध अभी 0.70 मीटर खाली है। वही सरदारपुर एवं राजगढ़ क्षेत्र मे सुबह से बेहतर बारिश हुई है। जिसके चलते बांध मे भी पानी की अच्छी आवक हो रही है। वही काली कराई बांध के ऊपरी क्षेत्र मे तेज बारिश नही होने से बांध का जलस्तर धिमी गति से बढ रहा है। बांध का जलस्तर आज सुबह 472.30 मीटर के लैवन पर है। बांध अभी 2 मीटर खाली है। वही सिंचाई विभाग के 5 तालाब और भराने से पूर्व तालाब का आंकड़ा 20 से बढ़कर 25 हो चुका है।

इधर आकड़ो की बात कि जाए तो कलेक्टर कार्यालय की भू अभिलेख शाखा से प्राप्त दैनिक वर्षा के आंकड़ों के अनुसार सरदारपुर तहसील में 1 जून से आज दिनांक तक कुल 766 मिली मीटर यानी 30 इंच से अधिक वर्षा हुई। वही बात कि जाए बीते वर्ष की तो बिते वर्ष आज दिनांक तक कुल 522 मिली मीटर यानी 20 इंच ही वर्षा हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!