Homeराजनीतिराजगढ़ - सेवा सप्ताह के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया...

राजगढ़ – सेवा सप्ताह के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, राज्यसभा सांसद हुई शामिल

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल राजगढ़ द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर किया गया। आयोजन में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश राठौर ने शामिल होकर शिविर की शुरुआत की। शिविर में मरीजो का नेत्र परीक्षण नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पराशर एवं ममता पराशर ने किया। शिविर में 27 मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

इस दौरान भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश परवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. पारस परवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोलू परमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!