Homeसरदारपुर - विधानसभारिंगनोद - नेहरू युवा केन्द्र धार ने चलाया गोवंश का टीकाकरण अभियान,...

रिंगनोद – नेहरू युवा केन्द्र धार ने चलाया गोवंश का टीकाकरण अभियान, 154 गोवंश को लगाए टीके

रिंगनोद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र धार ने टीकाकरण सहयोग अभियान चलाया। लंपी वायरस को देखते हुए नेहरू युवा केन्द्र धार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में लंपी स्कीन डीसीज हेतु टिकाकरण सहयोग अभीयान चलाया। जिसमें पशु चिकित्सालय रिंगनोद की टीम व गौ सेवक गिरिराज यादव द्वारा गांव रतनपुरा में लगभग 154 गौवंश को टीकाकरण कर सुरक्षीत करने का प्रयाश किया। साथ ही 7 संक्रमीत गौवंश का उपचार भी किया गया। यह अभीयान नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा शिव-शक्ति युवा मण्डल रिंगनोद व महाराणा प्रताप युवा मण्डल रतनपुरा द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

गौ सेवक गिरिराज यादव ने लंपी वायरस के लक्षण व वायरस से ग्रसीत होने पर बचाव के उपाय से गौपालको कों अवगत करवाया तथा पशुपालकों को आवश्यक सावधानियां बरतने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!