Homeराजनीतिराजगढ़ - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा...

राजगढ़ – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया पौधा रोपण

राजगढ़। हरा भरा मप्र कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजगढ़ नगर द्वारा राजगढ़ के मेला मैदान महाराणा प्रताप वाटिका स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा वृक्षारोपण के अभियान के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री गोपाल सोनी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल मीडिया प्रभारी रमेश परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शुभम जोक्सन, युवा मोर्चा राजगढ़ मंडल महामंत्री गोविंद चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष आयुष जैन, मंडल मंत्री विजय भूरिया, अरविंद नागोरा, संजय पंजराया, प्रकाश चौधरी, गौरव सराफ, अजय सोलंकी, रविंद्र शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!