Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ...

राजगढ़ – श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, रश्मि जाट अध्यक्ष मनोनीत

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव हेतु श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन महिला मंच की सरंक्षक श्रीमती माया भारद्वाज, हर्षा व्यास, लक्ष्मी गौराणा, भारती बोराणा एवं किरण कमेड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्व सहमती से श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की अध्यक्ष रश्मि जाट को मनोनीत किया गया। वही महिला मंच की उपाध्यक्ष ललिता शर्मा एवं वर्षा राठौड़, सचिव रीना कमेड़िया एवं प्रतिभा सोलंकी, सह सचिव अर्चना पंवार एवं दुर्गा भाटोद्रा, कोषाध्यक्ष निर्मला पाटीदार एवं उर्मिला कुशवाह तथा मीडिया प्रभारी चंदा सोलंकी को मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!