Homeराजनीतिराजगढ़ - हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत युवा मोर्चा ने किया...

राजगढ़ – हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत युवा मोर्चा ने किया पौधा रोपण, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव भी हुए शामिल

राजगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजगढ़ नगर मंडल द्वारा “हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान” के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम महापुरा तथा मोहनखेड़ा में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहनखेड़ा में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री यादव द्वारा मोहनखेड़ा में पौधा रोपण किया गया।

इधर ग्राम महापुरा में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में युवा मोर्चा द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस दौरान राजगढ़ थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोपाल सोनी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, भाजपा मंडल महामंत्री कमल गुंडिया, राजगढ़, मंडल मंत्री उदयसिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बाल सिंह काका, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कंकूसिंह बारोड़, मंडल मंत्री दशरथ कोदीवाल, विजय भूरिया प्रकाश चौधरी, अजय सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!