Homeअपना शहरराजगढ़ - राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कन्या शाला में स्वच्छ भारत...

राजगढ़ – राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कन्या शाला में स्वच्छ भारत अभियान चलाया, की गई साफ सफाई

राजगढ़। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेला मैदान में स्वच्छता अभियान मनाया गया। जिसमें प्राचार्य सुनील ओस्तवाल ने छात्राओं को स्वयंसेवक के क्या-क्या दायित्व होते हैं वह बताए गए तथा साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी दीक्षित द्वारा सभी स्वयंसेवक छात्राओं को उनके कार्यों के बारे में बता कर स्वयंसेवक की भूमिका स्पष्ट की। साथ ही विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ परिसर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत प्रांगण की साफ-सफाई कर उसे क्लीन किया गया। कार्यक्रम में समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक छात्राओं ने बढ़ चढ़कर, उत्साह पूर्वक भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!