Homeराजनीतिसरदारपुर - ग्राम हनुमन्त्याकांग मे गांधी चौपाल का हुआ आयोजन, विधायक ग्रेवाल...

सरदारपुर – ग्राम हनुमन्त्याकांग मे गांधी चौपाल का हुआ आयोजन, विधायक ग्रेवाल हुए शामिल

सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गांधी जयंती पर हनुमन्त्याकांग से गांधी चौपाल की शुरूआत क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व में हुई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पर 2 अक्टुबर से 30 जनवरी 2023 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे गांधी चौपाल आयोजित की जाना है। उसी तारतम्य मे हनुमन्त्याकांग मे सरदारपुर विधानसभा की प्रथम गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर विधायक प्रताप ग्रेवाल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश बैरागी आदि द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद प्राप्त निर्देशानुसार माताजी की आरती कर वन्दे मातरण गीत का गायन हुआ एवं विभीन्न धार्मिक भजनो की प्रस्तुती स्थानीय भजन मण्डली टीम के द्वारा दी गई। कार्यक्रम मे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन गांधी टोपी धारण कर पहुचे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण पटेल, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुनमचन्द मारू, कैलाश भाभर, मगन निनामा, अमरसिंह कटारा, राकेश, बबलु, राधेश्याम, भुरालाल, अशोक, भेरू, रामकिशन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!