Homeसरदारपुर - विधानसभारिंगनोद - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, अनेक स्थानों पर...

रिंगनोद – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, अनेक स्थानों पर हुआ स्वागत

रिंगनोद। वियजयादशमी के अवसर पर रिंगनोद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। दोपहर बाद सभी स्वयंसेवक शासकिय विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। जहां पर संघ के खंड सहकार्यवाह दिवान मकवाना द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक दिया गया। तथा शस्त्र पूजन के बाद बाद रिंगनोद के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकला। पथ संचलन में कतारबद्ध स्वयंसेवकों के हाथों में दंड, शक्ती और अनुशासन का प्रतिबिंब दिखाई दे रहा था। कदमताल करते हुए निकले स्वयं सेवको को देखने के लिए ग्रामीण भी आतुर दिखाई दिए। पथ संचलन का विभिन्न स्थानों पर पुष्प्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।

दरअसल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में नागपुर स्थित मोहिते के बाड़े में विजयादशमी के दिन की गई थी। तब से लेकर आज तक विजयादशमी के दिन आरएसएस अपना स्थापना दिवस मनाता आ रहा है। इसी के तहत विभीन्न स्थानों पर पथ संचलन भी निकाला जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!