Homeधार्मिकDiwali 2022 : इस दिवाली धन वृद्धि के लिए करें यह प्राचीन...

Diwali 2022 : इस दिवाली धन वृद्धि के लिए करें यह प्राचीन अचूक टोटके, वर्षो से करते आ रहे हैं लोग

धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन करने का मुख्य त्योहार दिवाली इस वर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर शुभ मुहूर्त के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से वे मनचाहा फल तो देते ही है साथ ही घर को धन, संपदा व वैभव की भी प्राप्त होती है। वैसे तो दिवाली पर विभिन्न तरह से पूजा-अर्चना कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है। लेकिन कुछ प्राचीन टोटके है जिनको करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहेगी। बताया जाता है कि यह टोटके अचूक रहते है। सदियों से लोग इन्हें आजमाते रहे है। अगर आप चाहते है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न रहें तो आप भी इन टोटको को अवश्य आजमाएं।

1 – दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे करने वाला एक टोटका अतिप्राचीन है। दरअसल दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है और इस दिन प्रातः पीपल के पेड़ पर जल अर्पण करें। जिसके बाद उसी पीपल के पेड़ के निचे मध्य रात्रि में सरसों का तेल का दीपक जलाए। दीपक जलाने के बाद अपने घर लौट आए लेकिन इस दौरान ध्यान रहें गलती से भी आप पीछे मुड़कर ना देंखे। इससे शनि ग्रह से संबंधित दोष खत्म हो जाएंगे। साथ ही मां लक्ष्मी भी आप पर प्रसन्न होगी।

2- दिवाली के दिन वैसे तो हम जमकर खरीदारी करते है लेकिन इनमें हम कुछ अहम चीज लाना भूल जाते है। अगर आप इस बार दिवाली पर खरीदी करें तो एक नई झाड़ू अवश्य खरीदें। जिसके बाद उस झाड़ू की पूजा करके पूरे घर की सफाई करें और झाड़ू को छुपाकर रख दें। दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह एक प्राचीन टोटका है। ऐसा करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं आएगी।

3 – कमलगट्टे और दिवाली का प्राचीन महत्व है। मां लक्ष्मी की पूजा करने हेतु कमलगट्टे का उपयोग तो होता ही है साथ ही इसका प्राचीन टोटका भी है। दिवाली के दिन कमलगट्टे की माला से 108 बार महालक्ष्मी महामंत्र का जप करना चाहिए। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है साथ ही कभी धन की कमी नहीं होती है।

4 – दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वैसे तो अनेक प्रकार के टोटके किए जाते है। लेकिन इनमें पीली कौड़ियों का टोटका अति प्राचीन होने के साथ ही बेहद असरदार है। प्राचीन मान्यता अनुसार घर में शुभ मुहूर्त में धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन करने के दौरान पीले रंग की 5, 7 या 9 कौड़िया रखें। इस टोटके को करने से आपके जीवन में आने वाली धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से रुका हुआ धन की वापस मिलता है।

दिवाली शुभ चौघड़िया तथा मुहूर्त – वैसे तो दिवाली का पूरा दिन सर्वसिद्ध मुहूर्त होता है। दिवाली पर सायंकाल मुहूर्त – अमृत, चल – 17ः29ः35 बजे से 19ः18ः46 तक, रात्रि मुहूर्त – लाभ – 22ः29ः56 से 24ः05ः31 तक, रात्रि मुहूर्त – शुभ, अमृत, चल – 25ः41ः06 से 30ः27ः51 तक रहेगा। इनमें आप शुभ कार्य कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!