Homeधार जिलासरदारपुर - अनियंत्रित होकर पलटी बस, हादसे में 27 यात्री घायल, 2...

सरदारपुर – अनियंत्रित होकर पलटी बस, हादसे में 27 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 27 लोगों के घायल होने की सूचना है। हातोद इंडस्ट्री एरिया के समीप यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस पलटी खा गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और यात्रियों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। साथ ही पुलिस को भी सूचना की गई।

हादसे में घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और धार जिला अस्पताल रेफर किया है। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बस राजगढ़ बस स्टैंड से निकली थी, जो देपालपुर जा रही थी। बस में सवार यात्रियों का आंकड़ा अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन 27 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। इधर हादसे के बाद से बस ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!