Homeराजनीतिरिंगनोद - क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का विधानसभा में हुआ...

रिंगनोद – क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का विधानसभा में हुआ आगमन, सांसद सहित भाजपा नेता रहे मौजूद

रिंगनोद। वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टंट्या मामा की जयंती पर सरदारपुर विधानसभा में गौरव रथ यात्रा निकाली गई। सोमवार को यात्रा नयापुरा से प्रारंभ हुई जो शाम 5 बजे रिंगनोद पहुँची यात्रा के रिंगनोद पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगवानी कर स्वगात किया गया। रथ यात्रा में सांसद छतरसिंह दरबार, यात्रा प्रभारी संजय बघेल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया, भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री ज्वला सोलंकी सवार थे। रथ यात्रा के ग्राम में पहुंचने पर सांसद दरबार ने पैसा एक्ट कानून, जल, जंगल, जमीन और जनजातीय समाज की लोक लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुनील मेहता, मंडल उपाध्यक्ष मुन्नालाल भायल, राजेश लछेटा, अंत्योदय प्रकोष्ठ मंडल सयोंजक रामु भाबर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव जैन, धर्मेंद्र भंडारी, निशाल सेठिया सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। यह रथ यात्रा गुमानपुरा, तिरला, छडावद, पिपरनी होते हुए राजगढ़ पहुंची। उक्त जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने दी। हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!