Homeधार जिलासरदारपुर - सीएचओ ने घर पहुंचकर बचाई महिला की जान, गर्भावस्था के...

सरदारपुर – सीएचओ ने घर पहुंचकर बचाई महिला की जान, गर्भावस्था के दौरान महिला को पेट में हुआ दर्द, बंगाली डॉक्टर के चक्कर में उलझे थे परिजन

सरदारपुर। क्षेत्र में गर्भावस्था के दौरान महिला को पेट में दर्द होने लगा, जिसके चलते महिला समीप के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां पर सीएचओ ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, महिला की गंभीर स्थिति को देखकर सीएचओ ने गर्भवती को आशा कार्यकर्ता के साथ सरदारपुर रैफर किया। किंतु महिला को परिजन सरदारपुर ले जाने के बजाय अपने साथ बिना बताए दर्द से तडपती हुई लेकर चले गए, इसी बीच सीएचओ महिला का घर तलाशते हुए गांव पहुंची तो गर्भवती को बच्ची को जन्म दे रही थी। इस दौरान आधा शरीर बाहर आ चुका था, इधर सीएचओ महिला ने घर पर ही गर्भवती की डिलीवरी करवाई व 108 पर सूचना दी। हालांकि कुछ देर बाद बच्चा मर गया। वहीं सिमित संसाधन के बीच महिला की जान जरुर सीएचओ के द्वारा बचा ली गई।

सरदारपुर के जौलान में पदस्थ सीएचओ रानी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर राधा पति कमल निवासी भास्कर नगर उम्र 20 वर्ष जो कि 5 माह की गर्भवती थी। अपने पति के साथ सेंटर पर आई जिसके द्वारा बताया गया कि उसे पेट दर्द हो रहा है। सीएचओ द्वारा पूछा गया कि अपने वजन उठाया या गिरे थे लेकिन महिला द्वारा कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया। सीएचओ द्वारा प्राथमिक उपचार देकर सिविल हास्पिटल सरदारपुर आशा के साथ रैफर किया गया। हालांकि महिला और उसका पति आशा के साथ न जाकर वहां से बिना बताये चले गए।

सीएचओ रानी चौधरी अनुसार थोड़ी देर बाद आशा द्वारा बताया गया कि वो किसी बंगाली के पास चले गए। ऐसे में आशा कार्यकर्ता को निर्देश दिए गए कि घर जाकर महिला की स्थिति को देखे। जब आशा जैसे ही घर पहुंची तो महिला तड़प रही थी। इस बात की जानकारी आशा द्वारा सीएचओ को फ़ोन पर दी गई।

जिसके बाद सीएचओ तत्परता से महिला के घर गई। महिला बेहोशी की हालात में मिली व बच्चा आधा बाहर आ गया था। ऐसे में सीएचओ ने मौके से ही 108 सहित क्षेत्र के बीएमओ को स्थिति से अवगत करवाया। हालांकि महिला दर्द से तडप रही थी, जिसके चलते सीएचओ ने स्वयं पीपीई किट को पहना व सीमित संसाधन में महिला का प्रसव करवाया गया। बच्चे को बाहर निकालने के बाद 108 की मदद से महिला को तत्काल सरदारपुर रवाना किया गया। अब महिला की स्थिति ठीक हैं, लेकिन बच्ची की मृत्यु हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!